फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी कार्यक्रम से लौटा घर, देर रात कमरे में सोने गया; सुबह फंदे से लटका मिला शव

Thu, 29 Jan 2026 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में शादी कार्यक्रम से घर लौटे डीजे संचालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ गांव की है। 
विज्ञापन
युवक का फंदे से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह उसके कमरे में ही फंदे से लटकता मिला। युवक डीजे संचालक था, बुधवार की देर रात वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटा और परिजनों से बात कर अपने कमरे में सोने चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लौवासाथ निवासी रोहन शर्मा (21) डीजे का संचालन करता था। पिता पिंटू शर्मा मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वर्तमान में वह मुंबई में ही था, इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर वह गांव आने के लिए निकल गया है।

थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक की मां के अनुसार रोहन बुधवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में काम करके लौटा था। वह अक्सर घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में अकेले रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे में जाकर देखा गया तो युवक कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस फारेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें