फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर से लापता युवक का तमसा नदी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव में हनुमान मंदिर के निकट शनिवार को तमसा नदी में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बीते शुक्रवार की रात से लापता था। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सौनौरा गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र अभिमन्यु मानसिक रूप से बीमार था। परिजनों के अनुसार बीती रात शुक्रवार को करीब बारह बजे वह अचानक घर से बाहर चला गया। जब परिजन जगे तो उसे न पाकर तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की शाम करीब चार बजे अनुज का शव भातकोल में तमसा नदी में उतराया मिला। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

माैके पर पहुंचे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल संजय त्रिपाठी ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के डूबने से मौत प्रतीत हो रही है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें