घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर में रविवार दोपहर में गेंहू के खेत में एक वृद्ध महिला की लाश मिली। शव से दुर्गंध उठ रही थी, जिससे शव दो दिन से ज्यादा पुराना होने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर शव मिलने की सूचना पर एएसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मृतका की पहचान सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतका तीन दिन अपने मायके से अपने नातिन से मिलने घोसी के लिए निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल के पिछले हिस्से के पूर्वी सिवान में अपने गेंहू के खेत को देखने गए कुछ किसानों को दुर्गंध महसूस हुई। जब पास में जाकर देखे तो एक महिला का शव दिखाई दिया, जहां वह पुरानी होकर बदबू कर रही थी। उसका मुंह साड़ी से बंधा हुआ था। उधर शव मिलने की सूचना पर घोसी पुलिस पहुंची। इस बीच एक युवक पहुंच कर लाश की पहचान करते हुए अपनी दादी सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी ढेलरी देवी के रूप में किया। सूचना मिलते ही मृतका का पुत्र रोहित के साथ परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतका का बेटा रोहित कुमार ने बताया कि मेरी मां बीते 13 मार्च को मायके इटौरा चौबेपुर गयी थी। वहां से उनके भतीजों ने उनको टेंपो पर बैठा कर घर के लिए भेज दिया। बताया कि टेंपो वाले से जानकारी लेने पर उसने बताया घोसी नगर में नदवासराय मोड़ के पास वह उतर गई। मऊ जाने की बात पर कही की पास ही मानिकपुररसूलपुर में नतिनी का घर है,वहा जाऊँगी। घर और रिश्तेदारी में न मिलने पर इसको लेकर बीते 15 मार्च को घोसी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था। रविवार को खेत मे उनकी लाश मिली है। घोसी पुलिस मृतिका ढेलरी देवी के पुत्र रोहित की तहरीर पर केस दर्ज किया। सूचना दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतिका का शव कई दिन पुरानी प्रतीत हो रही है।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।