बढुआगाेदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैंंसही पुल के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी।
रविवार की सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैंंसही पुल के पास सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंंह ने बताया कि भैंसही पुल के पास एक युवक का शव मिला है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नही मिले हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।