वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास तमसा नदी में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी राजनाथ 38 वर्ष पुत्र रामनिवास के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजनाथ बुधवार को तमसा नदी में नहाने के लिये आया था। सभवत गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गया। राजनाथ के वापस घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसका काफी तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना जीयन पुर थाने में दिया। शुक्रवार को पुलिस को किसी ने सूचना दिया कि बंदी घाट गांव के पास नदी में एक शव उतराया हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।