फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के रतोय ताल गांव के बगीचे में शुक्रवार को सुबह ढीलई फिरोजपुर गांव के पटियवा पुरवा निवासी युवक का शव पेड़ पर शव लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियवा पुरवा निवासी 30 साल का सतेंद्र गुजरात में नौकरी करता था। 15 दिन पहले वह गुजरात से अपने गांव आया था। वृहस्पतिवार की देर शाम को घर से निकला था लेकिन रात में वापस नहीं आया। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे रतोय ताल गांव के बगीचे पर पेड़ का लटका उसका शव लोगों ने देखा। कुछ देर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी से घटना की जानकारी पुलिस को दिया। कुछ देर बाद युवक के परिजन, रामपुर थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी यशवंत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जवान बेटे की मौत से पिता अच्छेलाल व परिवार के अन्य लोगों को रो-रोेकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी गई थी।