फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्वे का काम पूरा नहीं करने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने तहसील सदर के राजस्व ग्राम मुस्तफाबाद में गाटों के ऑनलाइन सर्वे का पर्यवेक्षण किया। इस दौरान सर्वे के लिए एग्रीस्टेक ऐप के बारे में जानकारी न होने, गांव के संपूर्ण गाटों के सर्वे का काम पूरा नहीं होने और योजना से संबंधित सवालों के उत्तर न देने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। डीएम के पूछने पर लेखपाल ने बताया कि राजस्व ग्राम मुस्तफाबाद में स्थित कुल 330 गाटों में से अब तक 273 गाटों का ऑनलाइन सर्वे किया गया है। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन सर्वे पूरा होने के बाद गाटों का अभी तक कानूनगो एवं नायब तहसीलदार स्तर से सुपरविजन न होने पर नायब तहसीलदार को फटकार लगाई। साथ ही सभी गाटों का स्वयं ऑनलाइन सर्वे कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। वहीं, कानूनगो को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर, संबंधित राजस्व ग्राम के कानूनगो एवं लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें