फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साड़ी के बने फंंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरगुंआ मेहदूपार गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को उसके कमरे में ही साड़ी के बने फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक तीन माह पहले गुजरात से लौटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सरगुंआ मेहदूपार निवासी रविंद्र (28) पुत्र मुलचंद बृहस्पतिवार की शाम भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। कई बार आवाज देने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांकने की कोशिश की, जहां उसका शव साड़ी के बने फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रविंद्र के भाई रामप्रवेश ने बताया कि उसका भाई अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। उसकी शादी पांच साल पूर्व हूई थी। तीन माह पूर्व गुजरात से आया था। वर्तमान में उसकी पत्नी मायके गई हुई है। रविंद्र को चार वर्ष का एक पुत्र भी है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में है। युवक की मौत का कारण पता करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें