वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। शव की पहचान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव निवासी आर्यन यादव 18 के रूप में हुई है।
आर्यन आजमगढ़ रहकर अपने जीजा के पास कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को ही युवक ने आजमगढ़ से चला लेकिन घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को बरहदपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक युवक का शव के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान की। आशंका है कि युवक ने गुजरी गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी है। इस मामले में कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया मामला युवक के आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस दूसरे बिंदू पर भी जांच में जुटी है।