फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कालेजः छह पदों के लिए 37 नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छह पदों के लिए 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 4100 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी तथा समर्थक घर-घर प्रचार करने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से प्राक्टर कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। अपराह्न दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री के लिए चार, पुस्तकालय मंत्री के लिए आठ, कला संकाय के लिए आठ, विज्ञान संकाय के लिए दो सहित 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि छह पदों के लिए 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 23 सितंबर को नामांकन होगा।
इसी अवधि में तथा 24 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 सितंबर को प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। 30 सितंबर को मतदान पूूूर्वाह्न आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक होगा। उसी दिन अपराह्न दो बजे से मतों की गणना शुरू होगी। परिणाम की घोषणा के बाद पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कालेज में 4100 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रत्याशी तथा समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए घर-घर संपर्क करते देखे गए। छात्र संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। आसपास पुलिस तथा पीएसी के जवान चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए डीएम से मिले छात्र
मऊ। नगर सहित डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुुनाव में नामांकन पत्रों की खरीद को लेकर छात्र नेता जयनाथ निषाद के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता जयनाथ निषाद का कहना था कि कालेज प्रशासन द्वारा हमेें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। जबकि एमए प्रथम वर्ष के छात्र को चुनाव लड़ने से विश्वविद्यालय की तरफ से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
पर्चा दाखिल करने के लिए कालेज प्रशासन को आदेश दिया जाए। वहीं डीसीएसके पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि एमए में कई कोर्स वर्तमान सत्र में संचालित हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता कर छात्र को पर्चा दाखिल करने की अनुमति दे दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में क्रांति निषाद, संजय यादव, राहुल निषाद, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें