भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को घोसी के सर्वोदय पीजी कॉलेज में आयोजित तृतीय विश्वविद्यालयीय रोवर्स/रेंजर्स समागम का समापन किया गया।
समग्र प्रदर्शन के आधार पर रोवर्स वर्ग में डीसीएसके पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज, मोलनापुर दुबारी ने द्वितीय स्थान और सर्वोदय पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रेंजर्स वर्ग में डीसीएसके पीजी कॉलेज प्रथम, ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज, मोलनापुर दुबारी द्वितीय और रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज, रानीपुर तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि रोवर्स/रेंजर्स जैसी गतिविधियां युवाओं के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं को देश एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, भुड़सुरी, रतनपुरा की प्राचार्या प्रोफेसर निर्मला सिंह, रामबचन सिंह महिला पीजी कॉलेज, बगली पिजड़ा के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने समागम की सराहना की।
समापन सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस समागम की अध्यक्षता एवं संयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर डॉ. अमरजीत, डॉ. विवेक कुमार यादव, डॉ. राजीव मिश्र, संतोष कुमार राय, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. सत्येंद्र कांत मौर्य आदि उपस्थित रहे।