फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने टीम के साथ की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पंचायत फतहपुर मंडाव में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए 23 कार्यों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में प्रस्तावित कर घोटाला करने के मामले में शनिवार को डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में बीडीओ दोहरीघाट एवं अवर अभियंता लघु सिंचाई दोहरीघाट की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच की। लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये भुगतान की साजिश का मामला है। जांच के बाद टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत फतहपुर मंडाव में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए 23 कार्यों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए भी प्रस्तावित कर दिया गया। लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये भुगतान की साजिश मामले की जांच में टीम ने विकास खंड फतहपुर मंडाव के दुबारी,
मनपरवा, मोलनापुर, कुंवरपुरवा, लौवासाथ में हुए इंटरलाकिग, फाटक एवं नाली निर्माण कार्य की सघन जांच की। शिकायत कर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि कुंवरपुरवा मित्तूपुर मेन रोड से स्कूल तक सीसी रोड, मोलनापुर रामयादी के घर से बलिराम के घर तक सीसी रोड, लौवासाथ फाटक निर्माण सहित अधिकतर कार्य पिछले वित्तीय वर्ष में निर्मित पाए गए। वहीं, दुबारी में नाली निर्माण की शिकायत सही नहीं पाई गई। मौके पर कहीं नाली निर्माण नहीं कराया गया था। बता दें कि आठ जून 2022 को फतेहपुर क्षेत्र पंचायत की ओर से 98 कार्यों का टेंडर प्रकाशित किया गया था। इसमें 23 कार्यों को पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्ण होने का दावा करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंडल प्रभारी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से शिकायत की थी। कैबिनेट मंत्री ने मंडलायुक्त को इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया था। इसी क्रम में डीएम ने डीसी मनरेगा की अध्यक्षता में बीडीओ दोहरीघाट और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता की त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की। डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने कई गांवों में पहुंचकर शिकायतों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। - उपेंद्र कुमार पाठक,डीसी मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें