फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश

Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
मंगलवार को तड़के से ही रुक-रुक रिमझिम बरसात का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा। बरसात की बूंदों को देख लोगों में खुशी छा गई। सोमवार की शाम से हल्की फुलकी फुहार शुरू हुई थी। जो मंगलवार की सुबह रिमझिम बारिश के रूप में तब्दील हो गई। रुक-रुक कर ही सही पूरे दिन बारिश होती रही, इस दौरान लोगों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन



साथ ही लोगों ने कहा कि देर से ही सही जिले में मानसून तो आया। बरसात के कारण मंगलवार को बाजारों में भीड़ कम रही। स्कूली बच्चे भीगकर विद्यालय जाते देखे गए। कई सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी बारिश के चलते देर से पहुंचे।


अपराह्न बाद बारिश रुकी रही।  तेज हवा चलती रही। भारी बारिश होने की आस में किसान रोपाई कराने की तैयारी में जुटे रहे। उधर बारिश के चलते जिला अस्पताल के मेन गेट के पास जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर के बकवल, ताजोपुर, बढुआगोदाम आदि स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को आने जाने मेें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें