फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 56 दिन की बेटी का गला दबाकर हत्या, शव झोले में रख पुल के नीचे फेंका; बड़ी बेटी ने देखी थी पिता की हैवानियत

Fri, 27 Feb 2026 07:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: यूपी के मऊ जिले में बेटी की नृशंस हत्या की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद की पुलिस पहुंच गई। बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला खुर्द गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खाना बनने में देरी होने पर शराब के नशे में धुत जगधारी मौर्या ने बीती रात 56 दिन की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को झोले में भरकर बरडीहा पुल के नीचे फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जगधारी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पत्नी लालसा ने बताया कि 10 साल पहले उनकी शादी जगधारी से हुई थी। उनसे दो बेटियां पायल (9) और काजल (5) हुई। पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर पायल को उसके ननिहाल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ भेज दिया, वो वहीं पढ़ाई करती है। 

बीते दो जनवरी को बेटी पैदा हुई। पहले से ही दो बेटी के बाद तीसरी बेटी पैदा होने से जगधारी काफी नाराज था। बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे मजदूरी करके वापस आया तो पत्नी से खाना मांगा। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

लालसा ने बताया कि खाना बनने में देरी हो गई है, इसी बात पर उसने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ घंटे बाद उसने नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना छुपाने के लिए उसने शव को झोले में भरा और बरडीहा पुल के नीचे फेंक दिया। 

बहन का गला दबाते हुए दूसरी बेटी काजल ने देख लिया था। बेटी के नहीं मिलने पर लालसा रातभर परेशान रही। सुबह होने पर ग्रामीणों ने झोले में भरा शव मिलने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची लालसा ने बेटी का शव देख अवाक रह गई। 
विज्ञापन

बेटी ने देखी थी पिता की हैवानियत

बेटी काजल ने मां से पिता द्वारा गला दबाने की बात कही। लालसा ने बताया कि छह माह पहले उनके 14 माह के इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जबकि बेटे की तबीयत भी खराब नहीं थी। जगधारी के पास तीन बिस्वा जमीन थी। नशे की लत के चलते तीन माह पहले 3.75 लाख रुपये में जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था।

एसपी इलामारन जी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी की हत्या के आरोप में पिता जगधारी को हिरासत में लिया है। नवजात बच्ची के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें