हलधरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गत दिनों एक युवक ने घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके सामने ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बाद में वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह 16 वर्षीय पुत्री के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थी। इसी बीच मखना सिंह उसके घर में जबरदस्ती घर में घुस आया चाकू दिखाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एसओ शत्रुजंय सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।