घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पति बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। बीते 8 अप्रैल को ससुर ने उसे अकेले में पाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया, विरोध करने पर सास, ननद, और देवर ने भी उससे गालीगलौज करते हुए मारपीट की। घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच मेंं जुटी है।