फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रतियोगिता में दरगाह, भैरोपुर का रहा दबदबा, मेडल जीतकर बढ़ाया विद्यालय का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के दोहरीघाट ब्लॉक के जयबहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ब्लाक के लगभग 50 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, जिमनास्टिक, लंबीकूद, ऊंची कूद और योग में दमखम दिखाकर अपने-अपने विद्यालयों के लिए मेडल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दरगाह और भैरोपुर का दबदबा रहा। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि डा. धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अधिकांश मुकाबलों में कंपोजिट विद्यालय दरगाह और भैरोपुर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा और इन दो विद्यालयों के छात्रों ने विद्यालय के लिए मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
कंपोजिट विद्यालय सूरजपुर एंव सुग्गीचौरी के बच्चों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष दोहरीघाट बृजेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें