फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर नदारद है डीएपी, यूरिया

विज्ञापन
बंद साधन सहकारी समिति दुबारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। धान की रोपाई के सीजन में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित साधन सहकारी समितियों पर यूरिया, डीएपी नदारद है। खाद न होने से किसान परेशान हैं। समिति पर खाद न होने का फायदा निजी दुकानदार खूब उठा रहे हैं। वह किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र के गजियापुर, नेवादा गोपालपुर, दुबारी साधन सहकारी समिति की स्थापना की गई है। गजियापुर साधन सहकारी समिति पर पर सिर्फ डीएपी उपलब्ध है। जबकि यूरिया नहीं है। गोपालपुर तथा दुबारी समिति पर डीएपी, यूरिया नहीं है। किसानों की मानें तो यूरिया निजी दुकानों पर 320 से 350 की रेट से बिक रही है। जबकि 270 रुपया सरकारी रेट है। इसी तरह डीएपी 1350 से 1400 रुपया में बिक रही है। जबकि सरकारी रेट 1210 रुपया निर्धारित है। नेवादा गोपालपुर/गजियापुर समिति सचिव लल्लन यादव का कहना है कि डीएपी है सिर्फ यूरिया नहीं है। दुबारी साधन सहकारी समिति के सचिव सतीश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यूरिया के लिए आर्डर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें