फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर मांगों को लेकर तहसीदार राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौपते बसपा के कार्यकर् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। झांसी जनपद निवासी शिक्षिका के साथ कालेज प्रबंधक द्वारा दुष्कर्म के विरोध में गुस्साए लोगों ने प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कॉलेज की मान्यत रद्द करने की मांग उठाई। बसपा जिला अध्यक्ष राज विजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दुष्कर्म के आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार करने और विद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग की। बता दें कि झांसी जनपद की एक शिक्षिका की नियुक्ति रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित एक महिला इंटर कॉलेज में हुई। शिक्षिका का आरोप है कि कालेज प्रबंधक ने डरा धमका कर और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जानकारी के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। नेताओं का कहना है कि प्रबंधक की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जय भीम, पूर्व बसपा प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम, अर्जुन प्रयाग गौतम, राजीव कुमार राजू, मनोज कुमार, विनोद, अजय प्रियदर्शी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें