फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में पुल के ढहने का खतरा

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के सहरोज में तमसा और छोटी सरयू के संगम स्थल पर बने पुल के बेड को देखने पहुंचे जिला पं - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा शहरोज के पास छोटी सरयू और तमसा के संगम स्थल से 250 मीटर पहले छोटी सरयू नहर में निर्मित मोहन घाट पुल का बेस क्षतिग्रस्त होने से बरसात में पुल के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों और किसान नेता ने क्षतिग्रस्त बेस का निरीक्षण करने के बाद सिंचाई विभाग के एक्सईएन को फोन कर मरम्मत की मांग उठाई। मोहन घाट पुल से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इस पुल के क्षतिग्रस्त बेस का बाढ़ खंड आजमगढ़ ने सालभर पहले पुनर्निर्माण कराया था किन्तु पहली ही बरसात में बेस टूटने लगा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सम्बंधित विभाग से की लेकिन बाढ़ खंड के अभियंताओं ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना था कि यदि पुल के बेस की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात में यह कभी भी ढह सकता है। ग्रामीणों की शिकायत पर किसान नेता देव प्रकाश राय, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, जितेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। इन नेताओं ने पुल के बेस की दुर्दशा देखी। नेताओं ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेस के टूट रहे हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाए। ताकि बरसात में इसके ढहने का खतरा न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें