बुधवार की दोपहर तेज आंधी और काले बादलों के बीच कुछ इस तरह का दिखा नजारा।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में बुधवार को दोपहर बाद चली तेज हवाओं ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी तो वहीं हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिरने से कई गावों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अपराह्न बाद तेज हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन उमस बरकरार रही। चिरैयाकोट : शाम को क्षेत्र में आई आंधी से कई गांव में बिजली के तार पर पेड़ तथा डाली गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हवा इतनी तेज थी कि चिरैयाकोट 33/11 उपकेंद्र से जुड़े करमी गांव में 33000 बोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार के ऊपर एक ताड़ का जर्जर पेड़ गिर गया। जिससे 1000 घरों की बिजली गुल हो गई। सोहवल में एक नीम का पेड़ के गिर जाने से सोहवल बाजार सहित दरारी, सुल्तानीपुर व आस पास के घरों के 500 से अधिक घरों की बिजली चली गई। इसी तरह देवखरी गांव में आम का जर्जर पेड़ गिर जाने से कई घरों की बिजली चली गई। क्षेत्र के नासिरपुर और मिश्रौली गांव में तेज हवाओं ने एलटी लाइन के जर्जर तीन खंभे गिरा दिए।
चिरैयाकोट क्षेत्र के रसूलपुर गांव तेज आंधी में बिजली का खंभा।संवाद- फोटो : MAU