फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समा, अदिति बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील ​​स्थित एक मैरेज हाल में वैश्य समाज महिला संगठन के तत्वावधान मं आयोजित हरिय - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। पुरानी तहसील स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार शाम वैश्य समाज महिला संगठन के तत्वावधान में हरियाली तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी का भव्य संयुक्त आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोचक प्रतियोगिताओं के बीच अदिति बरनवाल को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन तिवारी और पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आकर्षक उपाधियों से सम्मानित किया गया। अदिति बरनवाल को तीज क्वीन, सौर्विया वर्मा को सावन की घटा, जूली बरनवाल को सावन की फुहार, जबकि शांभवी बरनवाल और हर्षिता गुप्ता को बरसाने की छोरी का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें