फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा हुआ दुरस्त, लोगों ने राहत की ली सांस

विज्ञापन
घोसी के सीताकुंड से भटौली जाने वाली सड़क पर टूटे खंभे को बनाया गया। संवाद - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील मुख्यालय स्थित सीताकुंड से भटौली मलिक जाने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को बिजली निगम ने ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम हरकत में आया। एक सप्ताह से टूटे खंभे से हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों ने अवर अभियंता माजिद के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को सही किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी दुरुस्त किया। स्थानीय निवासी ओबैदुल्लाह और जियाउद्दीन ने इस समस्या को लेकर चिंता जताई थी। पोल ठीक होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।पोल ठीक होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने जनहित से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें