Mau News: दलित परिचय समारोह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए दलितों के सम्मान की भी बात की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मऊ शहर के फातिमा तिराहा स्थित सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय पर दलित परिचय समारोह के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर एक बार इस्तीफे की बात कही। ओमप्रकाश राजभर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपके स्वाभिमान पर कोई आंच आई तो सबसे पहले मैं इस्तीफा दूंगा।
उन्होंने अपने बेटे और घोसी से एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर पर कहा कि वो पीएचडी हैं। वह बिना चुनाव लड़े ही अकेले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से बात कर सकता हैं।