मऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इसमें मधुबन पुलिस ने शराब की 6 भठ्ठियां तोड़ी व 15000 लीटर लहन नष्ट किया।
मधुबन पुलिस ने 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद कर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। साथ ही कंचन राजभर पुत्र साहब राजभर निवासी शुकुल पट्टी थाना मधुबन के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।
थाना घोसी पुलिस द्वारा जय प्रकाश प्रजापति पुत्र संत प्रजापति निवासी सिरफोर थाना घाघरा जनपद गुमला झारखण्ड के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। थाना हलधरपुर पुलिस ने सुभाष पुत्र मुन्नी निवासी जोगापुर थाना हलधरपुर के कब्जे से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया।