फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिश्तीपुर में नाली निर्माण को दबंगों ने रुकवाया

विज्ञापन
कोपागंज के चिस्तीपुर में नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिश्तीपुर में शुक्रवार को प्रधान द्वारा बनवाए जा रहे नाली निर्माण के काम को कुछ दबंगो ने जबरदस्ती रोक दिया। काम रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधान से नाली निर्माण कराने की मांग की। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामप्रधान को यह आश्वासन देते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू करने को कहा कि इसमें कोई बाधा नहीं डालेगा। इसके बाद काम शुरू हुआ। चिश्तीपुर में गांव के चकरोड पर नाली नहीं बने होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। सड़क पर गंदा पानी बहने के चलते आए दिन लोग फिसल कर गिर रहे थे। खास तौर से बच्चों को लेकर लोग चिंतित थे। पानी की ही वजह से अक्सर दो पहिया वाहन और साइकिल फिसल जाती थी। जिससे लोग घायल हो जाते थे। मामले को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान राजन राजभर ने नाली का निर्माण शुरू कराया तभी गांव के कुछ लोगों ने जबरदस्ती नाली निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ऐसे में ग्रामीण नाराज हो गए और प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान से नाली निर्माण जारी रखने को कहा। लेकिन दबंग बार-बार अड़ंगा लगा कर काम को होने से रोकते रहे। ऐसे में वहां तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीण प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझया और प्रधान को आश्वासन दिया कि कोई नाली निर्माण नहीं रोकेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रदर्शन करने वालों में शिवशंकर यादव, अरविंद यादव, रामाशंकर यादव, जगदीश यादव, जितेंद्र यादव, इशरार अहमद, सतिराम, शमसेर अहमद, सलाउद्दीन अहमद, गुलाब राजभर, लालमोहन, उमेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें