फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइटर से चूल्हा जलाते समय सिलिंडर में विस्फोट: जागरूकता से टला बड़ा हादसा, मचा कोहराम

Fri, 14 Oct 2022 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

। ग्राम प्रधान रमावती देवी के घर में शाम 6 बजे किचन में बहू खाना बनाने पहुंची। गैस जलाने के लिए लाइटर जलाते ही पूरे घर में आग लग गई। उसके बाद घर से सभी परिजन घर से बाहर हो गए।
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव स्थित एक मकान में सिलेंडर फटने के बाद जला सामान।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में गुरुवार की शाम ग्राम प्रधान के घर सिलिंडर में विस्फोट हो गया। लेकिन जागरूकता के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि हजारों का सामान जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान रमावती देवी के घर में शाम 6 बजे किचन में बहू खाना बनाने पहुंची। गैस जलाने के लिए लाइटर जलाते ही पूरे घर में आग लग गई। उसके बाद घर से सभी परिजन घर से बाहर हो गए। शोर शराबा सुन कर ग्रामीणों ने सिलिंडर को बुझाने के लिए पानी, बालू आदि का इस्तेमाल किया। लेकिन आग नहीं बुझी और वहां रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही की किचन में लगे जंगला और ग्रील के चलते गैस निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें