शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठिहार कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वहां पर भगदड़ की स्थिति हो गई। लेकिन लोगों की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
रोडवेज पर क़ुछ बच्चों ने आपसी सहयोग से श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा और पंडाल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया था। गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छठिहार को आयोजन था।
इस दौरान श्रद्घालुओं के लिए भंडारा भी बच्चों ने रखा था। उसी भंडारे की व्यवस्था के लिए मिठाई और सब्जी और पूड़ी बनाई जा रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर में आग लग गई।
आग की लपटें इतनी भयावह थी कि सभी वहां से भाग निकले। इस बीच किसी ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड विभाग को भी दे दिया। लेकिन उन्हीं बच्चों और मोहल्ले के लोगों के साहस के चलते उन्होंने गैस सिलेंडर के फटने से पहले आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची।
आग लगने की घटना के दौरान मौके पर काफी अफरा तफरी का माहौल हो गया। लेकिन इस बीच गनिमत यह रही कि कोई क्षति नही हुई।