फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसाव से सिलिंडर में लगी आग से हुआ विस्फोट, लाखों की क्षति

विज्ञापन
थाना क्षेत्र दोहरीघाट के सरया गांव में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में जला सामान। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरया गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक ग्रामीण के घर में सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते जब तक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। आग लगी की इस घटना में 70 हजार रुपये की नकदी सहित दो लाख रुपया का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में महिला झुलस गई। सरया निवासी प्रियंका शाही पत्नी अजय कुमार शाही बृहस्पतिवार की देर शाम भोजन बनाने के रसोईघर में खाना बनाने गई। चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया तो गैस रिसाव से आग लग गई। आग लगने से वह घबरा कर किचन से बाहर भागकर निकली और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन कुछ समझ पाते जब तक सिलिंडर फट गया। इससे गृहस्थी का सामान के साथ ऑटो के लिए खरीदने के लिए रखा 70 हजार रुपया नकदी भी जल गई। हादसे में प्रियंका भी झुलस गई, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें