फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पुलिस विभाग के लिए लखनऊ मुख्यालय में चल रहे दस दिवसीय साइबर प्रशिक्षण के चौथे दिन सोमवार को पुलिस कर्मियों को कोतवाली के सभागार में वर्चुअल प्रशिक्षण दिया। कोतवाली में तैनात चार उपनिरीक्षकों और आठ कांस्टेबलों ,चार महिला कांस्टेबलों और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को वर्चुअल ट्रेनिंग दी गई। सभी पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन फ्रॉड सोशल मीडिया से कांटेक्ट से फ्रॉड करने मोबाइल के द्वारा लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के बारे में वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि अपने क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी पर विशेष नजर रखें। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर महिला कांस्टेबल शालिनी, सुषमा, सरिता, श्रीकांत वर्मा, बबलू सिंह, संदीप यादव, अभिषेक कुमार ,राजेंद्र दिवाकर ,अब्दुल रब आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें