चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में पांच जुलाई की सुबह यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक इरशाद अहमद से लूट करने वाले बदमाशों में से एक और बदमाश को पुलिस ने सोमवार की रात को सेचुई नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसओ हरेराम मौर्य ने बताया कि सरसेना चौकी प्रभारी राजनारायण पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि सेचुइ नहर पुलिया पर सरसेना स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का एक लुटेरा किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बैठा हुआ है। जानकारी के बाद चौकी प्रभारी अपने सहयोगियों राजेश सिंह, छविनाथ, आदर्श मिश्रा के साथ पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया मुलायम यादव उर्फ भोनू
थाना क्षेत्र के सेचुई बेलभद्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से लूट के 5000 रुपये बरामद करने का दावा किया है। इस लूट में शामिल अन्य लुटेरे पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।