फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगा,दो की मौत

Mon, 23 May 2016 11:48 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली करेंट की चपेट में आने से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। एक स्थान पर हैंडपंप गाड़ने के दौरान मजदूर मरा तो दूसरे स्थान पर टीवी बनाते एक युवक करेंट की चपेट में आ गया। मृतकों के घर घटना से कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शुकलौली गांव में टीवी बनाते समय 35 वर्षीय रामबाबू की मौत हो गई। वह घर में खराब पड़ी टीवी को बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच कहीं से नंगा तार छू गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुनीता व पुत्र अशीष, विशाल व पुत्री आशा शव से लिपट कर रोने लगे। 


घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में हैंडपंप के लिए बोरिंग करते समय पाइप तार से जा सटा। मजदूर की बिजली के चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही  मृत्यु हो गयी। घोसी से सटे गौरीडीह निवासी 55 वर्षीय निरहू चौहान सोमवार को पकडी बुजुर्ग  गांव में बिरजू के यहां हैंडपंप की बोरिंग कर रहाथा। पाइप गाड़ते समय ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से छू जाने से करेंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मजदूर के परिवार में रोना-धोना मंच गया।। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें