परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दोनों पालियों को मिलाकर 74,800 सौ छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
रविवार को परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी बाहर लगे प्लानर पर अपनी सीट की जगह तलाश करते नजर आए। हालांकि परीक्षा के लिए स्कूलों पर एक दिन पहले से तैयारी कर ली गई थी।
ठंड में आजमगढ़ से चलकर परीक्षार्थी केंद्रों पर पेपर देने पहुंचे थे। परीक्षार्थियों की भीड़ देख पुलिस सुबह से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी थी। ताकि शहर में जाम न लगे। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी। कड़ाके की ठंड में बाइक से चलकर अभिभावक परीक्षा दिलाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे थे।