केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शनिवार को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में 81 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देने के बाद बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। साथ ही आपस में प्रश्नपत्र का मिलान करते नजर आए। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बढि़या हुआ। गणित के कुछ प्रश्नों ने परेशान किया।
नगर के डीएवी इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला, जय मां खंडवारी महाविद्यालय, मुक्तिनाथ स्मारक डिग्री कॉलेज पारा मुबारकपुर, अरुणा मेमोरियल डिग्री कालेज सहित 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी का कहना था कि पहली पाली में परीक्षा जूनियर कक्षाओं के लिए परीक्षा हुई और दूसरी पाली में प्राइमरी कक्षाओं के लिए परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 48 हजार में से 40875 अभ्यिर्थियों ने परीक्षा दी। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सीबीएसई के एक ऑब्जर्बर की तैनात रही। सीबीएसई की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर कमरों में लगे सीसीटीवी के अलावा अलग से वीडियोग्राफी कराई गई। सीबीएसई से गठित 15 सदस्यीय सचल दस्ता प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चक्रमण कर परीक्षा का जायजा लेता रहा।
नहीं की गई अलाव की व्यवस्था
पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के पहले सुबह 6.30 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। इसके चलते शीतलहर के चलते अभ्यर्थी और उनके परिजन ठिठुरते नजर आए। संबंधित विभाग की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। ठंड से परेशान लोग खर पतवार जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।
परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा मेें शामिल होंगे 1.31 लाख बच्चे
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि जारी जारी होने के बाद तैयारी शुरू हो गई है। प्रश्नपत्रों को डायट स्तर पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा में 1208 परिषदीय विद्यालयों के 1.33 लाख बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलास्तरीय और ब्लाॅकस्तरीय सचल दस्ता परीक्षा के मूल्यांकन के लिए सभी दस्तावेज और अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा के दिन अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बाबत जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप अर्धवार्षिक परीक्षा कराए जाने के मामले में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।