नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को एसआईआर के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 27 फरवरी तक निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करा लें। सुनवाई के दौरान एईआरओ एवं उपश्रमायुक्त प्रभात सिंह, सुपरवाइजर अनवारुल हक, सभासद राजकुमार राजभर सहित बीएलओ गौरव जायसवाल, सुमन, कुसुम देवी, तारा तथा दीपक कुमार मौजूद रहे। संवाद