फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सैयद मीरा शाह बाबा के सालाना उर्स पर उमड़ी भीड़, चादरपोशी के साथ मांगी गई देश में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
दरगाह के सालाना उर्स में जुटे लोग।
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित महान सूफी-संत सैयद मीरा शाह बाबा का 352वां सालाना उर्स रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। सैयद मीरा शाह बाबा के सालाना उर्स पर दोनों समुदाय के लोगों ने पहुंचकर चादरपोशी के साथ देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसकी शुरुआत सुबह 8 बजे कुरान पाक की तिलावत के साथ हुई। दोपहर 2.30 बजे से गांव स्थित जामा मस्जिद परिसर से चादरपोशी का जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में गांव के दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज करा कर बाबा के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।
विज्ञापन

शाम 4 बजे के बाद मजार के वर्तमान सज्जादा नशीन अहमद की अगुवाई में नातिया कव्वाली के साथ चादर का जुलूस निकला। मगरिब की नमाज से ठीक पहले करीब शाम 5 बजे मजार पर चादरपोशी की रस्म अदा की गयी। बाबा के दरबार में अकीदतमंदों ने अपने शीश को झुका अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एक सामूहिक दुआ का भी आयोजन हुआ जिसमें मुल्क की तरक्की और आपसी एकता की दुआ मांगी गयी। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। मजार कमेटी के अध्यक्ष सैयद सबी अहमद ने बताया कि मजार स्थल के बाहर मेला भी लगा, जहां उर्स में शामिल महिलाओं व बच्चों ने खूब खरीदारी की। इस अवसर पर आलमगीर उर्फ़ नन्हे भाई, लक्ष्मण वर्मा, सैयद अनवर कमाल, अमित वर्मा, नीबू लाल विश्वकर्मा, मौलाना महबूब आलम, अबरार अंसारी, शिवचंद यादव, इरशाद खान, हाजी सोहबत अली, राजेश राय, दिलशाद उस्मानी, पूर्णवासी मद्धेशिया, सरहीम खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
-
450 साल पुरानी है बाबा की मजार

मजार कमेटी के अध्यक्ष सैयद सबी अहमद ने बताया कि दरगाह गांव स्थित यह मजार आज लगभग 450 सालों से हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं। बताया कि इस मजार को बादशाह शेरशाह सूरी ने बनवाया था। शेरशाह सूरी की बेटी माह बानो का क़ब्र आज भी मजार परिसर के अंदर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें