फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिलिंडर की खेप पहुंचते ही जुटी भीड़

विज्ञापन
मधुबन के बहरामपुर में गैस एजेंसी के बाद लगी गैस उपभोक्ताओ की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10–12 दिन के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को तहसील के बहरामपुर स्थित गैस एजेंसी पर भरे सिलिंडर की खेप पहुंची, जिसके बाद गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। गैस लेने पहुंचे प्रमोद, शाकिर अली, मनोहर लाल और अनिकेत ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लगे हैं। एक सिलिंडर लेने के लिए दो-दो बार कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।
पहले बुकिंग के लिए लाइन लगानी पड़ती है, उसके बाद गोदाम पर जाकर सिलिंडर लेने के लिए अलग से कतार में खड़ा होना पड़ता है। उधर, गैस एजेंसी संचालकों ने फिलहाल होम डिलीवरी भी बंद कर दी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में डिलीवरी करने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बीते तीन-चार दिनों से होम डिलीवरी बंद है और गोदाम से ही सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें