फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नफरती भाषण मामले में जिरह जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीते विधानसभा आमचुनाव चुनाव के दौरान नफरती भाषण सहित चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के तीन मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की बुधवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान गवाह सुनील कुमार दूबे उपस्थित नहीं हुए। आरोपियों की ओर से उनसे जिरह की गई, जिरह पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम ने तीनों मामलों में 15 जनवरी की तारीख दी।
पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। मामले में उमर अंसारी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, उनकी गैरहाजिरी माफी की दरख्वास्त दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं अब्बास अंसारी की जरिए वीसी पेशी हुई। मामला साक्ष्य में चल रहा है, गवाह विवेचक सुनील दूबे उपस्थित हुए, आरोपियों की ओर से जिरह हुई। सीजेएम ने मामले में 15 जनवरी की तारीख दी।
दूसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर 12 फरवरी 2022 को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।
जबकि तीसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले मेंं अभियोजन के अनुसार एसआई राजेश कुमार वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में उच्च न्यायालय ने आरोपियों पर किसी प्रकार की उत्पीड़ात्मक कार्यवाही पर रोक लगाया है। सीजेएम ने मामले में 15 जनवरी की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें