फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दर्प नारायणपुर गांव में हुई क्रॉप कटिंग, उत्पादन का सही आकलन पता चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सदर के गांव दर्प नारायणपुर में रबी फसल की उत्पादन की जानकारी के लिए खेत में 10 मीटर में क्रॉप कटिंग कराई गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया। डीएम ने बताया कि जनपद में फसलों के उत्पादन का सही आकलन के लिए कृषि विभाग की तरफ से क्रॉप कटिंग कराया जा रहा है। क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की औसत उपज का वैज्ञानिक तरीके से आंकलन किया जाता है, जिससे किसानों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं, मुआवजा एवं बीमा दावों के निर्धारण में सहायता मिलती है। इस प्रक्रिया के तहत चयनित खेतों में निर्धारित मानकों के अनुसार फसल की कटाई कर उसका वजन लिया जाता है। वही अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने तहसील सदर के ग्राम हरदासपुर में क्रॉप कटिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें