फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को मिलेगी क्रिटिकल केयर यूनिट से सहूलियत

विज्ञापन
जिला अस्पताल का मुख्य भवन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में 50 बेडों की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके बनने से गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। इसकी स्थापना के लिए जिला अस्पताल से शासन ने प्रस्ताव मांगा है। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल आते हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को गैर जनपद जाना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल में ही क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना होगी। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। जिला अस्पताल कैंपस में स्थापित होने वाली क्रिटिकल यूनिट में 50 बेड होंगे। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। अधिकारियों की मानें तो यूनिट के निर्माण में 70 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार और शेष 30 फीसदी प्रदेश सरकार देगी। यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी। यूनिट की स्थापना के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके मद्देनजर अस्पताल परिसर में जमीन तलाश ली गई है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नाहिदा खातून सिद्दीकी ने बताया कि जिला अस्पताल कैंपस में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। यूनिट में 50 बेड होंगे। जिला अस्पताल कैंपस में ही जमीन तलाश कर ली गई है। अब शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें