फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, मां-बाप ने लगाया हत्या का आरोप 

Sat, 06 Jun 2020 11:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मऊ जिले की घोसी कोतवाली के मुस्किया गांव में शनिवार की रात महिला ने  संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। देर रात कोतवाली पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मृत महिला कंचन (23) मुस्किया निवासी विनय की पत्नी थी। विनय अपनी खुद का पिकअप वाहन चलाता है और शनिवार को वह गाड़ी लेकर चला गया था। घर के अन्य सदस्य भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। कंचन अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। शाम को जब पति विनय आया तो परिवारवालों ने बताया कि कंचन 3 बजे से कमरा बंदकर अंदर है।

जब उसने दरवाजा खुलवाया तो नही खुला। इस पर उसने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कंचन छत से साड़ी के फंदे से लटकी थी और उतारने पर मृत मिली। सूचना पाकर कंचन के माता-पिता भी आ गए और पुत्री की लाश देखकर रोने लगे।
विज्ञापन


रोते-बिलखते माता-पिता ने बताया कि मेरी पुत्री को मारा गया है। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी। मायके के लोग जिस तरह से तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें