छिनैती के मामले में पकड़े गए आरोपी
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वन देवी के पास जंगल में दो व्यक्तियों को मारपीट कर दो मोबाइल और 15,000 रुपये की हुई लूट में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और दस हजार रुपये जब्त किया है।
थाना सरायलखंसी पुलिस पहाड़पुर मोड़ के समीप गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिली कि 29 जुलाई को वन देवी जंगल में हुई लूट की घटना में शामिल आरोपी वन विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर के पीछे जंगल में छिपे हुए हैं और पुन: किसी अपराध करने के फिराक में हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग भागने लगे। पुलिस ने इनमें दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों ने क्रमश: रामसरीख यादव निवासी गजेन्द्रपुर थाना सरायलखन्सी है। इसके कब्जे से लूट की एक मोबाइल व 6000 रूपये बरामद किया गया व दूसरा पप्पू यादव निवासी नखतपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर बताया। इसके कब्जे से भी लूट का मोबाइल व 4000 रूपये नगद बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त फरार व्यक्ति का नाम दीपक शर्मा पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी गजेन्द्रपुर थाना सरायलखंसी बताया गया।