फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई स्कूल बस, पांच घायल

विज्ञापन
सिकटिया ओवरब्रिज पर बस से टकराई ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : mau
विज्ञापन
मऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकठिया ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह सनबीम स्कूल की बस सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। घटना में बस चालक समेत पांच छात्र घायल हो गए। हादसा होते ही बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावक उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए। घायल खतरे के बाहर बताए जा रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर चालक  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकठिया ओवरब्रिज पर मऊ की तरफ से सनबीम स्कूल की बस छात्रों को लेकर स्कूल आ रही  थी। बस में  घोसी और कोपागंज क्षेत्र के बच्च थे। अचानक सामने आ गए  ट्रैक्टर ट्राली से बस जा टकराई। घटना में बस चालक दीपचंद (35 ) ,कक्षा 4 की छात्रा  वैष्णवी (07 ) पुत्री निर्मल निवासी कसारा मोड़ थाना कोपागंज, कक्षा 10 वीं  की कुमार स्वाति कुमारी उम्र (15 ) पुत्री धमेंद्र प्रसाद निवासी कोपागंज, चौथी कक्षा का छात्र शुभदीप (10 ) पुत्र दिवाकर निवासी रसूलपुर जगदेव थाना घोसी, पहली कक्षा का श्रेयांश पांडेय (07 ) पुत्र कृष्ण मोहन पांडेय निवासी हाजीपुर थाना घोसी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों की सलाह पर अभिभावक अपने-अपने बच्चों को हायर सेंटर ले गए। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। स्कूूूली बस की टककर हो जाने की जानकारी होते ही अभिभावक बेचैन हो उठे । लोग स्कूल को फोनकर घटना और घायलों की जानकारी लेने लगे। उधर, सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद स्कूल पहुंच कर प्रधानाचार्या से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें