फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और 50 हजार रुपये ले गए बदमाश

विज्ञापन
note
विज्ञापन
माउरबोझ स्थित ईंट भट्ठे पर सोमवार रात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश ट्रैक्टर और 50 हजार रुपये छीनकर ले गए। ईंट भट्ठा स्वामी ने इस बाबत मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।  काोतवाली क्षेत्र के दादन पुर अहिरौली निवासी संजय यादव पुत्र केदारनाथ यादव का माउरबोझ गांव में ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर कोतवाली क्षेत्र के बरुहा गांव निवासी नंदलाल यादव पुत्र धारी चौकीदार का काम करता है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार रात करीब सवा ग्यारह बजे दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे आए और चौकीदार को धमकाते हुए ट्रैक्टर की चाभी मांगने लगे। चौकीदार ने जब विरोध किया तो बदमाश उसे मारने पीटने लगे।
विज्ञापन



थोड़ी ही देर में उनके चार और साथी आकर चौकीदार को तमंचे के बल पर आतंकित कर दिया। बदमाशों ने चौकीदार के हाथ पैर बांध कर  पास में बनी कोठरी में डाल दिया। बदमाश बक्से में रखे ईंट बिक्री के 50 हजार रुपये और ट्रैक्टर जबरन लेकर चले गए। जाते- जाते बदमाशों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। चौकीदार नंदलाल यादव ने किसी तरह से स्वयं को खोलकर बाहर निकला। चौकीदार ने शोर मचाकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। उसने भट्ठा मालिक को पूरी घटना की जानकारी दी। ईंट भट्ठा स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें