फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीट कर हत्या

Tue, 15 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
युवक की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के कंधेली गांव मेें सोमवार को बाइक से हुई टक्कर के विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि एक युवक की पीट पीटकर जान ले ली गई। मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई। हत्या से पहले तीन बार दोनों पक्षों में टकराव हुआ, पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कारगर कार्रवाई नहीं की।  
विज्ञापन
नतीजा रहा कि रात को ग्यारह बजे के लगभग मनबढ़ों ने घर पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मारपीट की इसके बाद युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर भागे हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो को हिरासत में लिया गया है।सोमवार की शाम को करीब चार बजे कंधेली गांव निवासी पंकज (22) गांव के ही बृजभान और मंगेश के साथ बाइक से गांव आ रहा था। गांव से पहले ही चट्टी पर उसकी बाइक एक युवक से टकरा गई।   इसी बात को लेकर गांव के ही अंगद, अर्जुन, गणेश, राजकुमार और देवेंद्र से उसका झगड़ा हो गया। गांव वालों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। बात आई गई हो गई। लेकिन पंकज की मां मुन्नी ने इस घटना की खबर अपने मायके सलेमपुर कोइरियापार थाना मुहम्मदाबाद गोहना अपने भाई सोनू (25) को दी। भांजे के साथ मारपीट की खबर सुनकर सोनू अपनी बहन के घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन
  लेकिन इस बात की खबर दूसरे पक्ष को भी लग गई। इससे वे पहले ही गांव के बाहर सोनू का इंतजार करने लगे।  
शाम को सात बजे के करीब सोनू कंधेली गांव के पास पहुंचा ही था कि दूसरे पक्ष के अंगद आदि ने उस पर हमला कर दिया। सोनू की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यहां भी गांव वालों ने मनबढ़ों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। रात को करीब नौ बजे अंगद पक्ष के  दर्जन भर लोग पंकज के घर पर पहुंच गए। घरवालों से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद पंकज ने पुलिस को सूचना दे दी। वह अपने चाचा नंदलाल के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे घोसी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। इसमें अंगद, अर्जुन, राजकुमार, वीरेंद्र, नागेंद्र को आरोपी बनाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट तथा बलवा का मुकदमा दर्ज किया।
    लेकिन धरपकड़ नहीं की। पंकज का आरोप है कि पुलिस वाले गांव में आए जरूर लेकिन किसी आरोपी के घर न जाकर केवल उससे क्षतिग्रस्त बाइक थाने पहुंचाने के लिए कह कर चले गए। पंकज रात में ही ट्रैक्टर से बाइक को लेकर कोतवाली चला गया। जबकि सोनू अपनी बहन के घर सोने चला गया। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग शांत नहीं हुए थे। रात को करीब ग्यारह बजे वे एक बार फिर वे पंकज के घर पहुंचे। 
लाठी डंडे से पूरे परिवार पर टूट पड़े। इन सबों का गुस्सा पंकज के मामा सोनू पर ज्यादा था। वे बाहर सो रहे सोनू को निशाना बनाए और उसे इतना पीटा कि अंतत: उसने दम तोड़ दिया। 
आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ अभद्रता की और लूटपाट भी की। पंकज की मां मुन्नी ने करीब 50 हजार नगदी लूट के साथ जेवरात भी लूटे जाने की बात कही है। पुलिस ने  एक नामजद आरोपी गणेश को मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के खलिसा से गिरफ्तार किया।  इस मामले में दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें