फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी एक युवक की शनिवार की रात सोते समय बदमाशों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक के मुंह से निकली चीख को सुनकर जब उसके पिता मौके पर पहुंचे तो उनपर भी हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर रानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पिता ने जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर बेटे की हत्या होने की बात पुलिस को बताई। साथ ही घटना के बाबत थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक नामजद तथा दो अज्ञात आरोपित किए गए हैं।


युवक तेजबहादुर सिंह (26) टड़वा गांव निवासी रामनाथ सिंह का पुत्र था। शनिवार रात को तेजबहादुर घर के बाहर बरामदे में सोया हुआ था। बगल में उसकी दादी भी चारपाई में सोईं थी। भोर में तीन बजे के करीब धारदार हथियार से लैस होकर तीन बदमाश वहां पहुंचे और सो रहे तेजबहादुर के सिर पर हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर थोड़ी दूूरी पर दूसरी मड़ई में सो रहे पिता रामनाथ सिंह भागकर मौके पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों ने उनपर भी हमला कर दिया और आराम से भाग गए।
विज्ञापन



घायल को उसके पिता ने अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की लेकिन पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रानीपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामसकल यादव मय फोर्स पहुंचे।


मौका मुआयना करने के बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी शिवहरि मीना, सीओ मुहम्मदाबाद के साथ अन्य कई थानों  की पुलिस टड़वा पहुंच गई। युवक के पिता ने पुरानी जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया है। इसमें एक नामजद तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें