फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द संतान की चाहत में अनबन, पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के निषाद नगर में शनिवार की रात विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पति को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की मानें तो घटना का कारण जल्द संतान की चाहत माना जा रहा है।
विज्ञापन


 मृतका सरिता 24 पत्नी विजय दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के निषाद नगर की निवासी थी। सरिता का मायका आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार में है।
उसकी की शादी आठ महीने पहले विजय से हुई थी। ससुर दुखंती राम के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आपसी बात को लेकर रोज अनबन होती थी। परिजनों ने बताया कि संतान की चाहत को लेकर अनबन होती थी।  शनिवार की रात खाना खाने के बाद सरिता अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक नहीं उठी तो कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया। सरिता छत के हुक में साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके के लोग भी आ गए। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही विजय दहेज की मांग करता था और सरिता को प्रताड़ित करता था। इसकी वजह से सरिता ने फांसी    लगा लिया। हालांकि मायके वालों की ओर से कोई तहरीर आदि नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें