फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास से डेढ़ लाख की छिनैती

Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हलधरपुर से कुछ ही मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित तुरंत थाने पहुंचा लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा भी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कराई।हधलरपुर थाना क्षेत्र के शाहूपुर गांव निवासी रामनरेश शाहूपुरा कोल्ड फिडर के पद से सेवानिवृत्त हैं।  
विज्ञापन
वह सोमवार को अपने घर से रसड़ा स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालने के लिए निकले। रसड़ा से वह जमीन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और वापस घर के लिए चल दिए। एक सवारी गाड़ी से हलधरपुर थाने पर उतरकर अपने गांव के रास्ते पर पैदल ही बैग लटकाए चल दिए। अभी वह थाने के बगल में ही पहुंचे थे कि  पहले से ही पीछे लगे बाईक पर सवार दो बदमाश आए और उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिए। यह देखकर रामनरेश अवाक रह गए जब तक वह चीखते चिल्लाते और पकड़ने का प्रयास करते बदमाश दूर निकल गए। भागे-भागे वह थाने पर पहुंचे और अपनी व्यथा बताई।   घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिहरि मीना भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस पीड़ित रामनरेश को लेकर रसड़ा स्टेट बैंक की शाखा गई और बैंक में सीसीटीवी के फुटेज निकालकर बदमाशों को चिंहित करने में जुट गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि पुलिस बदमाशों की सुराग में लगी है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक में पैसा निकालते समय कौन बदमाश उनके इर्द गिर्द मंडरा रहे थे। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें