मधुबन कस्बा स्थित दुकान में आग से जला सामान।
- फोटो : mau
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के उफरौली यूनियन बैंक के पास मंगलवार की रात लगभग दो बजे बैट्री व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें तीन लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। आस पास के लोगों फायर ब्रिगेड के जवानों के आने से पहले काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
मधुबन थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी मैनुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन यूनियन बैंक के पास बैटरी और इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। मंगलवार रात लगभग दो बजे अचानक दुकान से धुंआ निकलने लगा। जिसे पास के ही दुकानदार गोपाल वर्मा ने देखा। गोपाल ने मैनुद्दीन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना पर मैनुद्दीन मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग भयावह रूप ले चुकी है। आस पास के लोग अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंचे लेकिन तब तक काफी मशक्कत के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक दुकान का सारे सामान जलकर नष्ट हो गए थे। दुकानदार ने बताया कि इस आगलगी में दुकान में रखे लगभग तीन लाख के सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। दुकानदार ने आगलगी की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी है।