कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम गांव के समीप हाईवे पर शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन को तमंचा सटाकर 11 हजार रुपये एवं सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने इसकी सूचना अपने फर्म के मालिक को दी। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ईशुपुर गांव निवासी मारकंडेय राजभर नगर के अली बिल्डिंग स्थित चेतना कंप्यूटर वर्ल्ड में सेल्समैन का कार्य करता है। शनिवार को वह रुपयों की वसूली के लिए घोसी गया था। वापस आते समय टड़ियांव गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और तमंचा सटाकर 11 हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। इसकी सूचना अपने फर्म के मालिक को देते हुए पुलिस को तहरीर दी।